बड़कोट /उत्तरकाशी के नौगांव ब्लाक मुख्यालय में एक कलयुगी बेेटे व बहू ने बुजुर्ग मां को मार पीट कर सड़क किनारे रेंगने के लिए मजबूर कर दिया। ये देखकर,आपकी आंखे भर आयेंगी की बुजुर्ग मां आने—जाने वाले लोगोे से अपने घर पर आसरा दिए जाने की गुजारिश कर रही हैं। तीन बेटे होने के बाद भी मां की ये हालत शर्मसार कर देती हैं। यह बुजुर्ग महिला अपना नाम सुमनी देवी बताती है। इनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। उसका आरोप है कि एक बेटे व बहू की आये दिन की मार पीट से आजिज आकर बेटी के साथ चली गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले वह उसे अपने साथ ले गया लेकिन मार पीट करनी नहीं छोड़ी। इस मां के शरीर पर बेटे की पिटाई के निशान अभी भी देखे जा सकते हैं। आंखों के पास निशान बहू—बेटे की मार के हैं। यह बुजुर्ग महिला लगभग 85 वर्ष से अधिक उम्र की है। हालांकि अब वह अपनी बेटी के घर चली गई है। लेकिन इस कलयुगी बेटे को इसके किये की सजा मिलेगी या नहीं यह देखने वाली बात हैं।
यमुनोत्री यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की मौत होगई
Thu Jun 27 , 2019
यमुनोत्री यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की मौत, अब तक हो चुकी है तेरह श्रद्धालुओ की मौत बड़कोट- यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की यहाँ यमुनोत्री में मौत हो गई।प्रथम दृष्टया मौत हिर्दय गति रुकने से हुई है।विदित रहे कि इस वर्ष यमुनोत्री धाम के कपाट […]

You May Like
-
जल्द हो सकता है भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल
Pahado Ki Goonj February 28, 2022

