HTML tutorial
HTML tutorial

यमुनोत्रीे विधायक केदार सिंह रावत ने बडकोट अग्निकांड पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्रीे विधायक केदार सिंह रावत ने बडकोट अग्निकांड पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन ।

बड़कोट। मदन पैन्यूली। -यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत ने बड़कोट बाजार के अस्पताल रोड़ में सोमवार को हुए अग्निकांड में खाक हुई दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों को अपने स्तर से हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली व उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने कहा है कि अग्नि प्रभावित दैवीय आपदा के अंतर्गत नहीं आते हैं , फिर भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उचित आर्थिक सहायता दिलवाने की कोशिश करूंगा । विधायक के साथ बड़कोट व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री सोनू मीर, युवा व्यापार मण्डल महामंत्री मोहित अग्रवाल, कमेश रावत, अग्निकांड पीड़ित व्यापारी गौतम पंवार, केदार सिंह बर्थवाल, मोहन, लीलावती, अनूप रावत, गम्भीर सिंह, शरीफ अहमद, मदन सिंह पंवार, संजय सिंह, जयदेव रावत, अरविंद कुमार व रविन्द्र रावत, मनमोहन चौहान, मो.सहजाद, सुनील रावत सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Next Post

चार धाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान

उत्तरकाशी ( मदन पैन्यूली) आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को यात्रा सुगमता से सम्पन कराने के लिये उचित दिशा – निर्देश दिये सड़क मार्ग को बेहतर व सड़को पर जहां गढ़े है उनकी मरम्मतीकरण के लिये […]

You May Like