हरिद्वार के सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने विजन 2020 की आधारशिला रखी

Pahado Ki Goonj

किसी भी क्षेत्र में बड़े कार्य की सफलता के लिए एक-दो पहलू अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। सर्वप्रथम हमें रणनीति का सृजन करने की आवश्यकता है और तत्पश्चात उसका सफल क्रियान्वयन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। रणनीति विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है वहीं क्रियान्वयन मिशन के रूप में हमारी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम है, बल्कि उसकी सफलता सुनिश्चित करता है।

उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण एक बड़े जन आंदोलन की परिणति था। राज्य निर्माण एक बड़े उद्देश्य के लिए किया गया। एक ऐसे राज्य की संकल्पना की गई जहाँ उत्तराखण्ड के हर व्यक्ति को आत्म सम्मान और आत्मगौरव का जीवन मिल सके और एक ऐसी पारदर्शी स्वच्छ, संवेदनशील शासन तत्रं का विकास हो जो प्रदेश के दूरस्थ कोने में बैठे अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सक्षम हो। उत्तराखण्ड राज्य एक विशेष राज्य है। भारत की संस्कृति, आध्यात्म का प्रतिनिधित्व करता यह प्रदेश हजारों वर्षों से सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। हमारा यह सुन्दर प्रदेश पुनः अपने खोए वैभव को प्राप्त कर सके, समृद्धि, विकास, नियोजन में सर्वश्रेष्ठता हासिल कर सके इस मंतव्य को केन्द्र में रखकर डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने विजन 2020 की आधारशिला रखी। वास्तविकता में विजन 2020 उत्तराखण्ड को भारत के माॅडल स्टेटे बनाने का ब्ल्यू प्रिंट के रूप में तैयार किया गया था। इस विजन का विकास प्रदेश के समक्ष सारी समस्याओं के मंथन पश्चात उन चुनौतियों से समयबद्ध तरीके से निपटने के लिए एक रोडमैप तैयार किए जाने से शुरू हुआ। चाहे वह बेरोजगारी की समस्या हो, पलायन की समस्या हो, ग्रामीण अंचलों को सड़क माध्यम से जोड़ने का प्रश्न हो, चिन्ताजनक आर्थिकी हो, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा हो, शैक्षिक, प्राविधिक और विश्वविद्यालय की कमी हो, महिला सशक्तिकरण का प्रश्न हो, औद्योगिक क्षेत्रा का विकास हो या फिर पर्यावरण संरक्षण हो विजन 2020 में हमने इन समस्याओं के निदान के साथ उत्तराखण्ड को एक सुसंस्कारित, सुसम्पन्न, विकसित और आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ प्रदेश बनाने में सभी का सक्रिया योगदान सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। लक्ष्य प्राप्ति में नौजवानों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कत्र्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी शौर्य, अनुशासन प्रियता और आपसी सहयोग से उत्तराखण्ड को शीर्ष प्रदेश बनाने का संकल्प विजन 2020 का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विजन 2020 में सभी विभागों को समाहित किया गया। जिसमें वित्त नियोजन चिकित्सा स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा, लोक निर्माण, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सैनिक कल्याण, उद्योग, सिंचाई, पेयजल, आवास शहरी निवास, ग्राम्य विकास कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास, परिवहन नागरिक उड्डयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति महत्वपूर्ण है।
[3/21, 7:16 AM] पहाड़ों की गूंज: मुख्यमंत्री डाॅ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के विजन 2020 के तहत दूरगामी परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ हुआ। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ। यह लक्ष्य रखा गया कि प्रदेश की बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति पर समुचित ध्यान देते हुए राष्ट्रीय विकास दर से अधिक विकास दर के लिए कार्य किया जाए। आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर सृजित कर पलायन की समस्या को रोकने का मुख्य लक्ष्य रखा गया। विजन में इस बात पर बल दिया गया कि शिक्षा चिकित्सा, पेयजल, सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को जन सामान्य तक पहुँचाकर उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाने का प्रयास किया जाए। पर्यावरण की दृश्टि से उत्तराखण्ड की संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्राकृतिक संसाधनों का कुशल प्रबंधन उनका संरक्षण संवर्द्धन शामिल है।

आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध को महत्व देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जड़ी-बूटी शोध संस्थान के माध्यम से विश्व के हर्बल मार्किट में उत्तराखण्ड ब्रैंड को स्थापित करना मुख्य लक्ष्य रखा गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रदेश की भौगोलिक, परिस्थितियों, विषमताओं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न विधाओं से जुड़े वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शिक्षाविद, शोध शास्त्री, कुशल तकनीकी मानव संसाधन को जोड़ने की कवायद शुरू की गई। बेमौसमी सब्जी और संकर प्रजाति के बीजों का उत्पादन कर पर्वतीय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत बनाना इस विजन का मुख्य लक्ष्य है। आर्गेनिक खेती, फ्लोरीकल्चर, मशरूम उत्पादन, छोटी-छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से जन सहभागिता सुनिश्चित कर जन-जन को विकास की यात्रा से जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की पहल की गई इस बात पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया कि सम्पूर्ण योजनाओं की जानकारी सुलभता से हर घर हर गाँव में उपलब्ध हो ताकि जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए डाॅ0 निशंक ने आम आदमी के दुःख-दर्द को न केवल समझा परन्तु उसके कष्ट निवारण को पूरी ताकत झोक दी। मुख्यमंत्री आम जनता के सेवक के रूप में दिन-रात जन सेवा को अपना मिशन बनाकर डाॅ0 निशंक हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली के लिए कृतसंकल्प रहे।

विजन 2020 वित्तीय प्रबन्धन
उपलब्ध वित्तीय, मानव प्रोद्योगिक एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग करते हुए प्रदेश की विकास दर में वृद्धि हेतु सटीक नियोजन एवं योजना का क्रियान्वयन-

राज्य का कर एवं स्तर राजस्व को विभिन्न राज्यों में सबसे अधिक बनाना।
राज्य की विकास दर को देश में सर्वश्रेष्ठ एवं अन्य विकास मानकों को राष्ट्रीय औसत से अधिक लाना।
राज्य की प्रतिव्यक्ति आय को राष्ट्रीय औसत से अधिक पहुँचाना। सार्वजनिक निजि क्षेत्र की सहभागिता से प्रदेश की आर्थिक विकास दर एवं जन सुविधा में वृद्धि हेतु अधिक पूंजी निवेश बढ़ाना।
निर्माण कार्यों का परियोजना का स्वतंत्र सदस्यों द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण एवं मूल्यांकन सुनिश्चित करना।

Hydro Power in Uttarakhand
जल विद्युत
छोटी जल विद्युत परियोजना के निर्माण में स्थानीय लोगों की सहभागिता।
राज्य में संभावित 40 हजार मेगावाट जल विद्युत क्षमता से बिजली उत्पादन करना।
पंचवर्षीय योजनाओं के अन्तर्गत अतिरिक्त विद्युत उत्पादन।
बी.पी.एल. परिवारों को विद्युत संयोजन निर्गत करना।
ग्रामीण विद्युतीकरण हेतु लघु जल विद्युत परियोजना को प्रोत्साहित करना।
निर्वाध विद्युत आपूर्ति एवं बिजली चोरी समाप्त कर राजस्व वृद्धि।
ऊर्जा संरक्षण हेतु प्रदेश की लाइटों को ऊर्जा बचाने वाली लाइटों में परिवर्तित करना।
पर्यटन
विश्व पर्यटन संगठन द्वारा गठित उत्तराखंड के लिए मास्टर प्लान के अनुसार सुनियोजित दीर्घकालिक व सतत पर्यटन।
राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देना।
रेल सुविधाओं का पहाड़ी, क्षेत्रों में विकास।
अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना।
राज्य की प्राकृतिक सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन एवं संरक्षण।
उत्तराखण्ड राज्य को साहसिक पर्यटन, इको टूरिज्म, वन्य जीव पर्यटन व स्थापत्य पर्यटन हेतु अग्रणी पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करना।
महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को हेलीकाॅप्टर सेवा से जोड़ना।
[3/21, 7:20 AM] पहाड़ों की गूंज: बाल्यावस्था
रमेश पोखरियाल “निशंक” का जन्म 15 जुलाई, 1959 को पिनानी ग्राम, पौड़ी गढ़वाल तत्कालीन उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखण्ड) परमानन्द पोखरियाल और विश्वम्भरी देवी के घर में हुआ था।

शिक्षा दीक्षा
डॉ निशंक ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्री नगर , (गढ़वाल) उत्तराखंड से कला स्नातकोत्तर, पीएचडी (ऑनर), डी लिट् (ऑनर) की डिग्री प्राप्त की।छात्र ज़ीवन के दौरान, उन्होंने अकादमिक और अतिरिक्त गतिविधियों (पाठ्यक्रम के अतिरिक्त) दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न सम्मानों को प्राप्त किया हैं।

सफलता का मंत्र
समर्पण, अथक कड़ी मेहनत और बुद्धिमत्ता तथा भगवान पर विश्वास और पीड़ितों के लिए लगाव उनके जीवन का मंत्र रहा है |

राजनितिक यात्रा
डॉ निशंक एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं | वे उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं और एक हिन्दी कवि भी हैं।वे वर्तमान समय में हरिद्वार क्षेत्र से लोक सभा सांसद है और लोक सभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष हैं | डाॅ0 रमेश पोखरियाल जी उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री रहे हैं।

डॉ निशंक के सादे जीवन तथा विनम्रता के कारण एक आम व्यक्ति के नेता के रूप में जाना जाता है |

साहित्यिक यात्रा
डाॅ0 निशंक बचपन से ही कविता और कहानियां लिखते रहे। हालांकि उनका पहला कविता संग्रह वर्ष 1983 में ‘समर्पण’ प्रकाशित हुआ। अब तक आपके 10 कविता संग्रह, 12 कहानी संग्रह, 10 उपन्यास, 2 पर्यटन ग्रन्थ, 6 बाल साहित्य, 2 व्यक्तित्व विकास सहित कुल 4 दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

Next Post

विश्व वन दिवस 21 मार्च की आप सभी को मंगलकामनाएं

  देहरादून (चन्द्रशेखर पैन्यूली )विश्व वन दिवस 21 मार्च की आप सभी को मंगलकामनाएं,हम सबको अपनी बहुमूल्य धरोहर वन सम्पदा की रक्षा के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास करने होंगे,ताकि जल,इमरती,लकड़ी,चारा पत्ती सहित हमारे पर्यावरण को संतुलित रखकर हमे प्राणवायु देने वाले जंगलों का अस्तित्व बना रहे,भारत में 1950 और […]

You May Like