HTML tutorial
HTML tutorial

बसंत मेला कुण्ड की जातर की तैयारी शुरू 13 फरवरी से होगा मेला

Pahado Ki Goonj

 (मदन पैन्यूली)बड़कोट। पौराणीक कुण्ड की जातर यानी बसन्त महोत्सव 2019 की तैयारी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जशोदा राणा ने गंगानानी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और महोत्सव में केन्द्रीय मन्त्री , मुख्यमन्त्री सहित राज्य के काबीना मन्त्रियों के शिकरत करने पर सहमति के अलावा भव्य मेला आयोजन किये जाने को लेकर चर्चा हुई ।
मालुम हो कि 13 फरवरी से 15 फरवरी तक होने वाले पौराणीक कुण्ड की जातर यानी बसन्त महोत्सव को लेकर जिला पंचायत ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यमुनाघाटी के दर्जनों जनप्रतिनिधि , समाजसेवी सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कुण्ड की जातर को भव्य मनाने के लिए चर्चा की गयी और समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गयी । बैठक में केन्द्रीय मन्त्रीयों , मुख्यमन्त्री सहित राज्य के काबीना मन्त्रीयों को आमन्त्रण देने व बुलवाने को लेकर प्रतिनिधि मण्डल का गठन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक समिति , देव डोली समिति , फैशन शो समिति , ढोल सागर समिति , लाईट साउन्ड टैन्ट समिति , पत्रकार गोष्ठी समिति का गठन किया गया । इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, संजय डिमरी, विनोद राणा, गोविन्द सिंह नेगी, जयदेव राणा, दिनेश भारती, सकल चन्द राणा, महावीर विष्ट , अमीन राणा, अरबिन्द राणा, भगवती , विनोद रावत , तिलक चन्द रमोला, रणवीर सिंह, चिरंजीव डिमरी , भूपेन्द्र सिंह , प्रेम सिंह , जय प्रकाश , शान्ती टम्टा, सोबन सिंह , मनमोहन सिंह , ओकार , दिनेश रावत, नितिन चैहान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Next Post

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज अभी नरम पड़ते नहीं दिखाई दे रहे है

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम के मिजाज अभी नरम पड़ते नहीं दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। विशेषकर छह और सात फरवरी को गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में 2000 मीटर की ऊंचाई […]

You May Like