HTML tutorial
HTML tutorial

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

Pahado Ki Goonj

अल्मोड़ा। भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग में बीती देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग में हाउली के पास एक डंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ग्राम प्रधान हाउली ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना के बाद भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद व चौकी प्रभारी ओपीएस नेगी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। अंधेरा होने के चलते पुलिस को रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान पहुंचाया, लेकिन चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में डंपर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मकड़ाऊ रानीखेत निवासी 40 वर्षीय गणेश रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत के रूप में हुई है।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के चमोली दौरे का विरोध,कांग्रेस ने लगाए वापस जाओ के नारे

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी आज चमोली दौरे पर हैं। वहीं सीएम धामी के दौरे को लेकर कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। साथ ही कांग्रेसियों ने सीएम गो-बैक के नारे लगाए। पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

You May Like