संघर्ष स्थल पर 105वाँ दिवस

Pahado Ki Goonj

_*संघर्ष स्थल पर 105वाँ दिवस*_

*संघर्ष स्थल पर कारसेवा कर गैरसैंण धरना स्थल को दिया गया नया रूप रंग|*

देहरादून 30 दिसम्बर 2018| गैरसैंण को पूर्णकालिक व स्थाई राजधानी बनाने को लेकर *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* का धरना 105वाँ दिवस में प्रवेश कर गया| आज धरना पर पहुंचे विजय सिंह रावत, प्रवीन गुसाँई और राज्य आंदोलनकारी, नेताजी संघर्ष समिति के प्रभात डंडरियाल ने सभी राज्य आंदोलनकारी संगठगनों से संयुक्त रूप में आह्वान किया कि गैरसैंण अभियान में कूदें और इसे लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए एकजुट हों| उन्होंने संगठन का पूर्ण समर्थन गैरसैण आंदोलन को दिया|

आज *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के 105वाँ दिवस के धरना पर बैठने व समर्थन में गैरसैंण अभियानकर्मियों में *पूरन सिंह राणा, विजय सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, प्रभात डंडरियाल, प्रकाश चन्द्र गौड़, प्रवीन गुसाँई, प्रशांत बडोनी, अंकित बिष्ट, लक्षमण नेगी, नीरज गौड़, जीतमणी पैन्यूली, मनोज कुमार बडोला, अनिल शाह, दलवीर* आदि आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Next Post

अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का गर्मजोशी से स्वागत किया है

जोशीमठ(चमोली) :श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के  मनोनीत अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का गर्मजोशी से  मंदिर समिति के मुख्यकार्याधिकारी बी डी सिंह ने स्वागत किया है मनोनीत अध्यक्ष ने नृसिंह मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करते हुए समिति के विकास के लिए मनोकामना की इस अबसर पर मंदिर समिति […]

You May Like