सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से राहगीर परेशान,खतरे में है जान
राहगीरों को सड़क किनारे लगी रेत की ढांग से हो रही परेशानी
रुड़की(अनवर राणा):2018 दशहरा पर्व के दौरान गंग नहर सफाई के दौरान रुड़की कलियर रोड स्थित नए पल के पास सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर से रेत निकलवा कर सड़क किनारे लगवा दिया था।जिसको उठाना विभाग पूरी तरह भूल गया है।ओर इस रेत की ढांग से सड़क पर गुजरने वाले टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहन चालकों को भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है।कई बार इस रेत की दीवार व हवा चलने पर वाहन स्वामी दुर्घटना झेल चुके है लेकिन जनप्रतिनिधि व सिंचाई विभाग के अधिकारी आंख बंद करके बैठे हुवे है।अब गर्मियों के मौसम शुरू होने से तेज हवाओं के चलने से सड़क किनारे पड़ा रेत उड़ कर राहगीरों की आंखों में गिरने व इसकी वजह से सड़क सँकरी होने से यहां पर कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी है।लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन का भी कोई अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।जिससे सड़क पर चलना दूभर हो रहा है।जबकि क्षेत्र की जनता कई बार जनप्रतिनिधियो सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके है।*
मतदान एवं मतगणना प्रेस कवरेज के लिए प्राधिकार पत्र के लिए नाम दें
Wed Mar 13 , 2019
देहरादून-जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि आवश्यक और समयबद सूचना सामान्य लोकसभा निर्वाचन चुनाव- 2019 में मीडिया पास कवरेज हेतु आवेदन के संबंध में जनपद की समस्त मीडिया कार्मिकों के लिए-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में लोकसभा के लिए मतदान 11 अप्रैल 2019 को तथा मतगणना […]

You May Like
-
पाटीदार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर मचा हंगामा
Pahado Ki Goonj September 13, 2017
-
शनिवार को आर्या के रिसॉर्ट पर दोबारा गरजा बुल्डोजर
Pahado Ki Goonj September 24, 2022

