मदन पैन्यूली /बड़कोट। स्थानीय नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन तक नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की तहसील परिसर में भारी भीड़ लगी रही। नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन कराया है । वहीं सभासद के लिए 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है।
नगर पालिका परिषद के चुनाव में बड़कोट से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से जशोदा राणा, कांग्रेस पार्टी से अनुपमा रावत, बसपा से उमा रानी गुप्ता ने नामांकन कराया तथा कृष्णा राणा व अनीता चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया है।
जबकि सभासद पद के लिए बड़कोट नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक से परिता रावत का एक ही नामांकन हुआ है।
वार्ड नंबर दो से बीना देवी, भारती व मधु, वार्ड नंबर तीन से जयमाला चौहान व पवित्रा डोभाल, वार्ड नंबर चार से हरदेव सिंह रावत, विचिन रावत व पूजा देवी, वार्ड नंबर 5 से जयसिंह, संजय अग्रवाल ,सुनील , वार्ड नंबर 6 से प्रवीण सिंह, त्रेपन सिंह व उत्तम सिंह तथा वार्ड नंबर सात से रामदुलारी व कुशदेव ने अपना नामांकन कराया है तथा 27 अक्टूबर को जांच के बाद नाम वापसी होगी।
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस पर भारत सहित सभी सदस्य देशों को शुभकामनाएं
Wed Oct 24 , 2018
आर्थिक परिषद,प्रन्यास परिषद, सचिवालय, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, महासभा और सुरक्षा परिषद, जैसे छः अंगों से सुसज्जित और 193 देशों की सदस्यता वाले संयुक्त राष्ट्र संघ (uno) के स्थापना मदिवस( 24 अक्टूबर 1945 )पर भारत सहित सभी सदस्य देशों को शुभकामनाएं।विश्व मे आपसी भाईचारा बढे, शान्ति बनी रहे,और आतंकवाद का सर्वनाश हो,सभी […]

You May Like
-
पाले में फिसली कार, अटकी रही यात्रियों की सांसें
Pahado Ki Goonj December 29, 2019
-
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
Pahado Ki Goonj February 18, 2021


