HTML tutorial
HTML tutorial

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का संघर्ष स्थल, परेड ग्राउंड पर 74वाँ दिवस

Pahado Ki Goonj

 

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का संघर्ष स्थल, परेड ग्राउंड पर 74वाँ दिवस

*संपर्क अभियान में लगी गैरसैंण अभियान की टुकडियाँ| “संगठनों की महापंचायत” को सफल बनाने में जुटे अभियानकर्मी

_*सरकार द्वारा देहरादून में कराए जा रहे शीतकालीन सत्र के निर्णय को प्रदेश की जनता के साथ राजनीतिक धोखा|*_

देहरादून (*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, संघर्ष स्थल (हिन्दी भवन के समक्ष) 29 नवम्बर 2018|
आज परेड ग्राउंड स्थित संघर्ष स्थल पर *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* द्वारा जारी धरना में बडी संख्या में उत्तराखंड बेरोजगार संगठन से जुडे युवा में पहुंचे| बेरोजगार संगठन के युवाओं ने गैरसैंण आंदोलनकारियो के साथ बैठकर गैरसैंण के पक्ष में जमकर नारेबाजी की | पूर्णकालिक राजधानी गैरसैंण बनाने को लेकर संघर्ष स्थल (परेड ग्राउंड) पर चल रहा धरना कार्यक्रम के 74वें दिवस में समर्थन देने आने आए लोगों में प्रखर राज्य आंदोलनकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी गुसाँई, श्रीमती शकुंतला खंतवाल, स्वामी दर्शन भारती, हरिकिशन किमोठी, एडवोकेट ध्वजवीर, कमल भट्ट आदि प्रमुख रहे| इस दौरान संगठन द्वारा 02 दिसम्बर 2018 को आहूत *जनसंगठनों की महापंचायत* हेतु रणनीतिक चर्चा भी जारी रही| जनसंगठनों की महापंचायत हेतु प्रचार-प्रसार का ऑडियो को भी आज सोशल मीडिया हेतु जारी कर दिया गया है। *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने आज भी सरकार द्वारा देहरादून में कराए जा रहे शीतकालीन सत्र के निर्णय को प्रदेश की जनता के साथ राजनीतिक धोखा की संग्या दी है। आज 74वाँ दिन के धरना में उपस्थिति देने वालों में उपेन्द्र सिंह चौहान, मनोज ध्यानी, यशवीर आर्य, एन. एन. भट्ट, संदीप कण्डारी, नीरज बडोनी, शुभम सिंह भण्डारी, प्रदीप डोभाल, हरीश कुमार, उमेश, विदेश भट्ट, कमल कान्त, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, ध्वजवीर सिंह, राकेश सती, कृष्ण काँत कुनियाल, मनोज सिंह, भुवन जोशी, कमलेश भट्ट, हरीश रावत, मेहर सिंह, इंजीनियर आनंद प्रकाश जुयाल, एस. पी. सती, हर्ष मैंदोली, मदनसिंह, सुबोध रतूडी, पुष्कर नेगी, जे. पी. बहुगुणा, श्रीमती विजयलक्ष्मी गुसाँई, देवेन्द्र चमोली, स्वामी दर्शन भारती, हरिकिशन किमोठी, श्रीमती सुमन डोभाल काला, सौरभ रावल, जीतमणि पैन्यूली,राधाकृष्ण पंत ‘प्रयासी ‘, मदनसिंह भंडारी, संजय किमोठी, किरण किशोर, सोहन सिंह आदि सम्मिलित रहे।

Next Post

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का समापन

मदन पैन्यूली बड़कोट:26वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के लिए तीन सीनियर वर्ग में तथा तीन जूनियर वर्ग में परियोजनाएं चयनित हुईं। राइका बड़कोट में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में राइका बड़कोट की मनोरमा नौटियाल प्रथम, राइका पौन्टी के हरीश द्वितीय, […]

You May Like