HTML tutorial
HTML tutorial

काशीपुर में बैठकी होली का हुआ आयोजन

Pahado Ki Goonj

काशीपुर। न्यू चामुंडा विहार स्थित काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सचिव जीवन तिवारी के निवास पर पर्वतीय बैठकी होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व वंदना कर किया गया। वहीं जीवन तिवारी ने सभी मेहमानों का अबीर-गुलाल से तिलक कर स्वागत किया गया। जैसे-जैसे रंगों का पर्व होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे बैठकी होली के रंग में हर कोई रंगता जा रहा है। काशीपुर में बैठकी होली का लगातार आयोजन किया जा रहा हैं। पर्वतीय समाज ने बैठकी होली के दौरान महिला एवं पुरूष होल्यारों ने तबला और ढोलक की थाप पर सैंया हम संग खेलों होरी, तोड़ों न प्रीत की डोर, सारी डार गयों मौ पे रंग की गागर, सैंया होली पे डाले गुलाल मोरे सैंया न माने रे, धावा बोल गए गिरधारी, होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में, आदि होली गीतों पर जमकर थिरके. महिलाओं और पुरुषों ने होली गीतों पर नृत्य पेश कर बैठकी होली का समा बांध दिया।

Next Post

आजादी के लिए फाँसी स्वीकार करने वाले देश भग्त राज गुरु, भगत सिंह, शुकदेव को शत शत नमन,जीतमणि पैन्यूली सम्पादक क्यों नहीं मनाते त्योहार जानिये

श्री गणेशाय नमः मिट्टी का दीया जलकर  सारी रात अंधेरे से लड़ता है तुम भगवान के दीया है किस बात से डरता है——- प्रतापनगर में हैं हनुमानजी आपके जैसे जिनको जगाना पड़ता है।   दोस्त ,समुदर भी टकराने के लिए पत्थर ढूंढता है। पत्रकार संघठनो के होली मिलन के बुलावा […]

You May Like