HTML tutorial
HTML tutorial

स्कूल में छात्रा को मिली ऐसी शर्मनाक सजा

Pahado Ki Goonj

हैदराबाद। अभी गुरुग्राम के रेयान स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के मामले माहौल गर्म है वहीं हैदराबाद के स्कूल में एक छात्रा के साथ सजा के नाम पर शर्मनाक हरकत हुई है। इस छात्रा को सही यूनिफॉर्म नहीं पहनने के नाम पर सजा के रूप में लड़कों के टॉयलेट में खड़ा कर दिया गया।

मामला सामने आने के बाद इसे लेकर विरोध हो रहा है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने घटना को लेकर दिए बयान में कहा है कि जब में अपनी क्लास में जा रही ती तो पीटी टीचर ने मुझे रोका और मेरी यूनिफॉर्म के बारे में पूछा। मैंने बताया कि मेरी मां ने उसे धोया था जिसके चलते मैं उसे पहन कर नहीं आ सकी।

छात्रा बोली कि मैंने टीचर को यह भी बताया कि मेरे माता-पिता ने इस बात को लेकर एक नोट मेरी स्कूल डायरी में भी लिखा है लेकिन टीचर नहीं मानी और मुझ पर गुस्सा करने लगी। इसके बाद वो मुझे खींचकर ले गई और लड़कों के टॉयलेट में खड़ा कर दिया। मुझे वहां देख सभी मेरा मजाक उड़ाने लगे खासतौर पर लड़के।

कुछ समय बाद टीचर ने मुझे हिदायत देते हुए क्लास में बैठने की दिया कि आगे से ऐसा ना हो। अब मैंने तय कर लिया है कि मैं स्कूल नहीं जाऊंगी। घटना सामने आने के बाद कुछ चाइल्ट राइट ग्रुप्स ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज करवाया है।

Next Post

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 130वीं जयंती समारोह आयोजित कर उन्‍हें याद किया

रामनगर । पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 130वीं जयंती समारोह रामनगर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप जलाकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने पंडित पंत के जीवन के हर पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वंत्रता संग्राम में उन्होंने अपना योगदान दिया। उन्हें […]

You May Like