देहरादून। मसूरी में पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गयी। इस पूरे मामले में बेटे ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शिवम कोहली, निवासी नगर पालिका क्वार्टर किंक्रेग मसूरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसके पिता वीरेंद्र कोहली ने मां सुशीला देवी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हादसे में सुशीला देवी हल्की झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय मसूरी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया। वहीं पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर वीरेंद्र कोहली के खिलाफ धारा 307/326 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को दबिश देकर किंक्रेग मसूरी से गिरफ्तार किया गया।
लाखों की चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Fri Dec 17 , 2021
देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने लाखों की चोरी की खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरारेपियों के कब्जे से चोरी की नकदी और घटना में प्रयोग दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को सहस्रधारा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर […]

You May Like
-
सग्वाडा की काखड़ी-राकेश मोहन थपलियाल
Pahado Ki Goonj August 11, 2019

