देहरादून। एमडीडीए द्वारा दुकानों के ध्वस्तिकरण के संबध में दिये गये नोटिसों के विरोध में तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापारी और दुकानदारों ने आज शासनकृप्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।
इस अवसर पर व्यापारी नेता जगदीश चैहान ने कहा कि एमडीडीए द्वारा सालों पुरानी दुकानों को उजाड़ने का जो प्रयास किया जा रहा है वह उसे सफल नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि जाखन, मालसी कुठालगेट और किशनपुर में जिन दुकानदारों को नोटिस दिये गये है वह इतनी पुरानी है कि तब एमडीडीए भी नहीं था। अब सड़कों की चैड़ाई की माप से इन दुकानों को अवैध ठहराया जा रहा है। धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि अगर एमडीडीए ने इन नोटिसों को निरस्त नहंी किया तो कांग्रेसी भी इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होने कहा कि ईश्वर इन अधिकारियों को सदबुद्धि दे इसके लिए ही आज यह बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि एमडीडीए द्वारा दो हजार दुकानदारों को ध्वस्तिकरण के नोटिस जारी किये गये है। बुद्धि शुद्धि यज्ञ में अनूप सक्सेना, पार्षद सुमेन्द्र बोहरा, इंद्रपाल, चेतन ओबराय, विजय सागर, सत्या ओबराय, राजेश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
अयोध्या मामले में सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Wed Oct 16 , 2019
नई दिल्ली,अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद की मैराथन सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई है और सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा था कि शाम पांच बजे तक सुनवाई पूरी हो जाएगी। इससे पहले अदालत ने सभी पक्षों के बीच समय का बंटवारा […]

You May Like
-
बीजद भारत बंद का समर्थन व विरोध नहीं करती
Pahado Ki Goonj September 9, 2018
-
कोरोना के कहर से सूना पड़ा भाजपा प्रदेश कार्यालय
Pahado Ki Goonj September 14, 2020


