HTML tutorial
HTML tutorial

योग के मूलतत्व को संरक्षित रखना महत्वपूर्ण है : मोदी

Pahado Ki Goonj

कोयम्बटूर ईशा फाउंडेशन में आदियोगी, भगवान शंकर की 112 फुट ऊंची आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करने वाले मोदी ने कहा कि योग की परंपरा का निरंतर विस्तार हो रहा है.

उन्होंने कहा, ”आने वाले साल में 10 लाख लोग कम से कम 100-100 लोगों को योग सिखाने का संकल्प लेंगे और अगली महाशिवरात्रि तक यह आंकड़ा कम से कम 10 करोड़ लोगों तक पहुंच जाएगा.”

उन्होंने कहा, ”योग प्राचीन है फिर भी आधुनिक है, सतत है फिर भी निरंतर विस्तारित हो रहा है. परंतु योग का मूलतत्व नहीं बदला है. इसके मूलतत्व को संरक्षित रखना महत्वपूर्ण है.”

आध्यात्मिक नेता जग्गी वासुदेव सद्गुरू ने कहा, ”यह आवश्यक है कि इस ग्रह की आने वाली पीढ़ियां आस्तिक नहीं, बल्कि साधक हों. तर्क एवं वैज्ञानिक सत्यापन पर खरा नहीं उतरने वाले दर्शन, विचारधारा, आस्थाएं आने वाले वर्षों में स्वत: ध्वस्त हो जाएंगी, आप देखेंगे कि मुक्ति के लिए चाह बढ़ेगी, आदियोगी और योग का विज्ञान बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाएगा.”

प्रधानमंत्री ने यहां ‘ईशा फाउंडेशन’ के आश्रम के विशाल परिसर का भी जायजा लिया और वह सूर्यकुंड के 22 फुट गहरे जलाशय पर भी गए.

Next Post

ट्रंप ने व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल होने से किया इनकार

ट्रंप ने कल ट्विटर पर घोषणा की, ‘मैं इस साल व्हाइट हाउस कॉरेसपॉण्डेंट्स असोसिएशन के रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा’. उन्होंने कहा, ‘कृपया हर किसी को मेरी शुभकामनाएं दें’. पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया को देश का असली शत्रु बताया है. इस रात्रिभोज को […]

You May Like