भाजपा संगठनात्मक चुनाव से माहौल गरमाया

Pahado Ki Goonj

किच्छा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। राज्य व केंद्र में भाजपा सरकार होने के चलते कार्यकर्ताओं की आकांक्षाएं भी बड़ी नजर आ रही हैं। अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए दावेदारों ने भी अपना पक्ष मजबूत करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चुनाव प्रक्रिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की रायशुमारी को लेकर एक बैठक किच्छा में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंडल चुनाव प्रभारी के समक्ष दावेदारी कर रहे भाजपाइयों को लेकर अपनी राय रखी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद को लेकर पांच कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। फिलहाल अध्यक्ष पद पर दावेदारों को लेकर नगर क्षेत्र व संगठन में चर्चाओं का दौर गर्म है और दावेदारी कर रहे पांचों दावेदार अपनी स्थिति मजबूत बताने में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक कृषि उत्पादन मंडी समिति अतिथि गृह में मंडल चुनाव प्रभारी अमित नारंग व जिला चुनाव संयोजक कमल जिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा के वर्तमान मंडल महामंत्री सुरेंद्र चैधरी व धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय व मनमोहन सक्सेना तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप बग्गा ने चुनाव प्रभारी अमित नारंग के सामने अपनी दावेदारी पेश की। अब यह तो समय ही बताएगा कि किस दावेदार के सिर पर मंडल अध्यक्ष का ताज सजेगा। चुनाव प्रभारी अमित नारंग ने बताया कि पदाधिकारियों से रायशुमारी करने के बाद रिपोर्ट बनाकर जिला चुनाव प्रभारी व जिला अध्यक्ष के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को प्रेषित की जाएगी। इस मौके पर बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता सिंह, किशन गोयल, कुंदन लाल खुराना, दिनेश भाटिया, कमलेंद्र सेमवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जानकी तिवारी, धर्मराज जायसवाल, डॉ एके गुप्ता, पूनम अग्रवाल, मनमोहन सक्सेना, सुरेंद्र चैधरी, कुलदीप बग्गा, विवेक राय, मूलचंद राठौर, श्रीकांत राठौर, प्रकाश पंत, राजकुमार गुप्ता, दया डसीला, संदीप अरोरा, डॉ संगीता शर्मा, आरती दुबे, नीरज बजाज, शोभित शर्मा, भूपेंद्र राय, शरीफ मलिक, अभिषेक सक्सेना, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नितेश बाला, राजीव सक्सेना, प्रेमलता, प्रतिभा देवी, शैल शुक्ला, सचिन सक्सेना, शरन संधू, प्रियांशु अग्रवाल, विनय राय आदि मौजूद थे।

Next Post

प्रमुख,जेष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख व पंचायत सदस्यों के साथ

टिहरी,आज ब्लॉक मुख्यालय प्रतापनगर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख  प्रदीप रमोला  , ज्येष्ठ उप प्रमुख कामना सेमवाल ,कनिष्ठ उप प्रमुख संगीता नेगी  को उपजिलाधिकारी रजा अब्बास ने  पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल,पूर्व विधायक विक्रम नेगी,पूर्व प्रमुख पीसी रमोला,क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश राणा,वरिष्ठ पत्रकार गोविंद बिष्ट,पूर्व जिला […]

You May Like