हल्द्वानी। हल्द्वानीे में अभी तक 11 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं. डेंगू के लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। बीते दिनों कालाजार से सुशीला तिवारी अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद अब जापानी इंसेफलाइटिस ने भी दस्तक दे दी है।
बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय काशीपुर निवासी बुजुर्ग एक सप्ताह पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर रखा गया था। जहां बुजुर्ग में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई है। जबकि एक 22 वर्षीय युवती में जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण पाए गए हैं। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। युवती की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कालाजार, जापानी इंसेफलाइटिस के मरीज के अलावा डेंगू के मरीजों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में 4 मरीज भर्ती हैं, जबकि अभी तक 11 मरीज सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के इलाज के लिए अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है, जहां मरीजों की देखरेख हो रही है।
दुष्कर्मी पिता गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon Sep 19 , 2022
पौड़ी। रिश्तों को तार तार व शर्मशार करने वाला एक मामला पौड़ी जनपद में सामने आया है। यहंा पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग पुत्री को अपनी हवस का शिकार बना लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को सलाखों के पीछे भेज […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू तेग बहादुर
Pahado Ki Goonj November 23, 2017
-
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूवानद सरस्वती जी के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पहल पर आज ज्योतिर्मठ के स्वयंसेवक अभिषेक बहुगुणा एवं प्रदीप नौटियाल के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिर्मठ की ओर से तपोवन में चल रहे, राहत एवं बचाव कार्य मेंजुटे राहत कर्मियों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते हुए।
Pahado Ki Goonj February 8, 2021

