पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Pahado Ki Goonj

नई दिल्‍ली । पूर्व प्रधानमंत्री और जाने-माने अर्थशास्‍त्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह का आज जन्‍मदिन है। कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनमोहन सिंह को इस दिन की बधाई दी हैं। साथ पीएम मोदी ने उनके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है।

मनमोहन सिंह आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’

बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब प्रांत के गाह बेगल गांव में हुआ था। मनमोहन सिंह का नाम दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लौटने के बाद मनमोहन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाने लगे। फिर डी फिल के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए, अंकटाड (यूनाईटेड नेशन्स कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट) में काम किया, डेल्ही स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाया।

वित्त मंत्रालय में सचिव बने, योजना आयोग गए, 1982 में रिज़र्व बैंक के गवर्नर बने, योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला। मनमोहन सिंह वीपी सिंह सरकार में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे। यूजीसी के चेयरमैन बने और तब उनका राजनीति में आगाज हुआ।

Next Post

डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं, 41 मरीजों में हुई पुष्टि

देहरादून। मानसून की विदाई के साथ ही डेंगू का डंक भी गहरा होता जा रहा है। दून में प्राप्त रिपोर्ट में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब […]

You May Like