HTML tutorial
HTML tutorial

नोटबंदी के बावजूद टैक्स भरने में उत्तराखंड अव्वल

Pahado Ki Goonj

नोटबंदी के बावजूद बीते वित्तीय वर्ष में सरकार का खजाना लबालब हो गया। वाणिज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष में 17.3 प्रतिशत टैक्स कलेक्शन की बढ़ोतरी दर्ज की है जो कि बीते पांच साल में सर्वाधिक है। खास बात यह है कि हिमाचल सहित नौ अन्य राज्यों के मुकाबले भी टैक्स कलेक्शन में उत्तराखंड अव्वल साबित हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2016-17 में वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड बनाया है। 2013 के बाद इस साल सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन हुआ है। गत वर्ष जहां प्रदेशभर से 6096 करोड़ रुपये का वाणिज्य कर कलेक्ट हुआ था, इस साल यह आंकड़ा 1054 करोड़ बढ़कर 7150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वाणिज्य कर आयुक्त रणवीर सिंह चौहान के मुताबिक बीते पांच वर्षों में इस साल यह सर्वाधिक 17.3 प्रतिशत है।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज 11 अप्रैल मंगलवार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जी का जन्मदिवस यानि हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। आज का दिन बहुत शुभ है, चित्रा नक्षत्र युक्त राजयोग में इस बार हनुमान जयन्ती धूमधाम से मनाई जा रही है। हनुमान जयंती के इस पावन मौके […]

You May Like