देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी कैंट में देर रात एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह परिजनों को पता चला तो आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की. हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला. वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कैंट क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय लड़की आठवीं की छात्रा बताई जा रही है। उसके पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मृतिका बुधवार देर रात छात्रा खाना खाने के बाद अपनी दो बहनों के साथ कमरे में सोने चली गई। सुबह परिजनों ने देखा तो लड़की पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। आनन-फानन में परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की. जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। थाना कैंट प्रभारी संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल से सतपाल महाराज की मुलाकात
Thu Jul 23 , 2020
देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड की पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने को कहा है। सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड राज्य की ओर से चारधाम […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

