HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने पीएम मोदी के रैली स्थल में किया व्यवस्थाओं का मौका मुआयना

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी/देहरादून, आजखबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी में जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एमबी इण्टर कॉलेज में की जा रही व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश मौके पर अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हल्द्वानी भ्रमण के दौरान हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रधानमंत्री की जनसभा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा आदि की विस्तृत जानकारियां मौके पर मुख्यमंत्री को दी।
निरीक्षण दौरान प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, डॉ. धन सिंह रावत, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, संगठन मंत्री अजय कुमार,प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रकाश हर्बोला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंत्री प्रकाश जनौटी, प्रदेश प्रक्वता प्रकाश रावत सहित मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी आदि मौजूद थे।

Next Post

मुख्यमंत्री  धामी का जोशीमठ को ज्योतिर्मठ घोषित करने पर  किया अभिनन्दन-ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द

मुख्यमंत्री  धामी का जोशीमठ को ज्योतिर्मठ घोषित करने पर  किया अभिनन्दन-ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द ज्योतिष्पीठ का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री से । पहाडोंकीगूँज पौष तदनुसार  देहरादून जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ रखे जाने पर ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया । […]

You May Like