कैलिफोर्निया के एक स्कूल में गोलीबारी, तीन की मौत

Pahado Ki Goonj

पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के बाद व्यक्ति ने स्वयं को भी गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना विद्यालय के क्लासरूम में हुई और मारे गए दोनों लोग वयस्क हैं। गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। इस गोलीबारी में एक महिला शिक्षक की मौत हुई है। दक्षिणी कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो शहर के एक नॉर्थपार्क प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस इसे ‘हत्या-आत्महत्या’का मामला मान रही है। पुलिस हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस महिला शिक्षक और हमलावर के बीच संबंधों की जांच कर रही है।  सैन बरनार्डिनो महानगर पुलिस के प्रमुख जैरोड बगरुअन ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक चार लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Next Post

उत्तराखण्ड के लम्बित मामलों का टाईम बाउन्ड तरीके से होगा निस्तारण

लम्बित मामलों पर सहमतिमुख्यमंत्री श्री रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की दोनों प्रदेशों में लम्बित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तराखण्ड सरकार की मंशा सकारात्मक है। केंद्र सरकार का भी सहयोगी रूख है। […]

You May Like