गणेश चतुर्थी के लिए ‘टाइगर ज़िंदा है’ की शूटिंग छोड़ मुंबई लौटे सलमान ख़ान

Pahado Ki Goonj

मुंबई। सलमान ख़ान इनदिनों अपनी फ़िल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ की शूटिंग में बिजी हैं। फ़िल्म की शूटिंग अबु धाबी में चल रही है। इस बीच गुरुवार को सलमान शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई लौट आये हैं।

गुरुवार को सलमान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। उनके साथ उनकी दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता भी थीं। गौरतलब है कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की धूम मचने वाली है। इसी महोत्सव का हिस्सा बनने सलमान मुंबई लौटे हैं।

सलमान पिछले कई साल से बांद्रा स्थित अपने घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में गणपति की स्थापना करते आ रहे हैं। लेकिन, इस बार ख़बर है कि सलमान के घर में गणपति की स्थापना नहीं होकर उनकी बहन अर्पिता के यहां होगी।

बता दें कि सलमान ख़ान की भगवान गणेश में अपार आस्था है। बहरहाल, एयरपोर्ट पर सलमान, अलविरा और अर्पिता के अलावा उनके भांजे आहिल भी नज़र आये।

गणेश चतुर्थी के बाद सलमान वापस अबु धाबी शूटिंग पर लौट जाएंगे। जहां तक बात फ़िल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ की है इस फ़िल्म में उनके साथ कटरीना कैफ़ भी हैं। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही यह फ़िल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।

Next Post

राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले सिरसा में सुरक्षा चाकचौबंद

सिरसा। यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज सजा सुनाए जाने के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिरसा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिरसा में हालांकि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने […]