HTML tutorial
HTML tutorial

खाई में गिरी जवान की बाईक,मौत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। देर रात मसूरी देहरादून रोड पर भट्टा गांव के पास चोपड़ा सार के नजदीक सेना के एक जवान की बुलेट अंनियत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने जवान को 108 की मदद से हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार सेना का जवान बीती देर शाम को मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। तभी अचानक उसकी बुलेट फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक आर्मी में कार्यरत है और मसूरी घूमने के लिए आया था। मसूरी पुलिस ने बताया कि जवान हरदीप सिंह (26) पुत्र रायसिंह निवासी हाउस नंबर 222 अंबाला पंजाब का रहने वाला था और मसूरी घूमने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Next Post

वीडियों वायरल होने के बाद कटारिया के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार

देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून में बीच सड़क पर कुर्सी मेज लगाकर शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद बाबी कटारिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उत्तराखंड की देहरादून पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हो चुकी है।पिछले […]

You May Like