HTML tutorial
HTML tutorial

राज्य मंत्री रेखा आर्या का बनाया फर्जी एफबी अकाउंट, भेजे मैसेज

Pahado Ki Goonj

देहरादून। दुनियांभर में सैलीब्रिटिज व नेताओं के फर्जी सोशल मीडिया पर खाते बनाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। साथ ही फर्जी एकाउंट बनाकर सैलीब्रिटिज की मानमर्यादाओं के साथ खुले आम खिलवाड कर रहे है। यहां यह भी कहना होगा कि फेसबुक व अन्य सोशल साईटों पर लोग अकसर गुगल से चित्र लेकर अपनी प्रोफाईल पर लगाते है। साथ ही गलत नाम व पता लिखकर लोगों के साथ फर्जीवाडे जैसे गतिविधियों को अन्जाम देते है। जिसपर साइबर सैल आज तक शिकंजा नही कस पाया। सोशल साईटों पर बनाई गयी प्रोफाईल इंसान की खुद की फोटो हो इसकी अनिवार्यता लागू नही हो पाई है। जिससे अब भी लोग फेक एंकाउटों से फर्जीवाडे का शिकार बन रहे है। उत्तराखंड की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेज भेजे गए। मामला बुधवार रात का है। इस बाबत राज्य मंत्री रेखा आर्या ने एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा कि बुधवार की रात उनके फर्जी फेसबुक अकाउंट से कई लोगों को मैसेज भेजे गए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि गत 10 जनवरी को उनका इंस्टग्राम अकाउंट भी हैक किया गया था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम को दी थी। जिसमें आतिथि तक कार्रवाई आपेक्षित है।

Next Post

रुड़की के नगला इमरती गांव की आठ हजार आबादी पाबंद

देहरादून। ऋषिकेश एम्स में रुड़की के नगला इमरती गांव की महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। देर रात जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए। गांव को पाबंद करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। गांव को पाबंद करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह […]

You May Like