‘करिश्माई नेता नरेंद्र मोदी देश के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री साबित होंगे’

Pahado Ki Goonj

नरेंद्र मोदी देश के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जानेमाने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा है कि सफल प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी का ही नाम आएगा। इतिहासकार ने रेखांकित किया कि 66 वर्षीय इस नेता का ‘करिश्मा’ और ‘प्रभाव’ जाति-धर्म की सीमा लांघ चुका है।

नई दिल्ली में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के इंडिया समिट में 58 वर्षीय गुहा ने प्रधानमंत्री मोदी की विशेषताओं को रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रभाव और उनकी विस्तृत भारतीय दृष्टि ने उन्हें उसी राह पर ला खड़ा किया है जहां नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा गांधी थीं।

एक दिन पहले बुधवार को गुहा ने कहा, ‘हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं या बन चुके हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें प्रभाव के लिहाज से आप नेहरू और इंदिरा के स्थान पर रख सकते हैं। प्रभाव के साथ ही उनकी भारतीय दृष्टि भी देश की सीमा के पार जाती है।’

अपनी बात स्पष्ट करते हुए इतिहासकार ने कहा कि नेहरू और इंदिरा के बाद के किसी प्रधान मंत्री के पास ऐसा प्रभाव नहीं दिखा। इसके अलावा न तो संयम न ही वह करिश्मा ही पाया गया जो जाति, भाषा, क्षेत्र की सीमा लांघ सके।

भारतीय राजनीतिक इतिहास पर व्याख्यान देते हुए गुहा ने उल्लेख किया कि जाति व्यवस्था और महिलाओं के साथ भेदभाव दो निर्विवाद सत्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय उपमहादेश में दोनों बड़े धर्मो इस्लाम और हिंदू में महिलाओं के साथ गंभीर भेदभाव किया गया है।

नरेंद्र मोदी और योगी सरकारों से डरें नहीं मुसलमान : जमीरुद्दीन

Next Post

एमसीडी चुनाव में केजरीवाल का सफाया करें लोगः अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के कुटिल मंसूबे तो पंजाब के चुनाव में पराजित हो गये और अब आगामी एमसीडी चुनाव में उनका सफाया करने की दिल्ली की बारी है। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आप या भाजपा-शिअद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने […]

You May Like