मसूरी। माल रोड पर चिक चॉकलेट के पास रीगल होटल का एक भाग क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे होटल के सामने स्थित रॉक वुड होटल को नुकसान पहुंचा है। वहीं किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि बिल्डिंग पूर्व से ही क्षतिग्रस्त थी और होटल मालिक द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई थी। वहीं मरम्मत के लिए भी अनुमति मांगी गई थी।लेकिन समय से अनुमति नहीं मिलने के कारण बिल्डिंग का एक भाग शुक्रवार की देर रात भर-भराकर गिर गया। अगर ऐसा दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।मसूरी कोतवाल विद्या भूषण सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व से ही बिल्डिंग की हालत काफी खराब थी और उसे लेकर होटल स्वामी से लगातार इस संबंध में बताया जा रहा था।लेकिन होटल स्वामी द्वारा भी बिल्डिंग की मरम्मत करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उत्तराखंड पुलिस की भूमिका को देखते हुए पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल के समर्थन में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने सरकार को लिखा पत्र
Sat Dec 14 , 2019
नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पत्र जारी कर पर्वतजन के सम्पादक व उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल की गलत तरीके से की गई गिरफ्तारी पर नाराजगी व्यक्त की है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनंत बगैतकर व महासचिव सी के नायडू द्वारा एक […]

You May Like
-
Nh123 कृष्णा गांव के पास लोडर दुर्घनाग्रस्त
Pahado Ki Goonj September 6, 2018
-
भुवन दीप सिंह कालूड़ा की जानकारी मोo9411112822दें
Pahado Ki Goonj November 25, 2018

