रुद्रपुर। किच्छा के सूरजमल कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ छेड़छाड़ और पिटाई के मामले में आरोपी सिपाही जगदीश नाथ को बर्खास्त कर दिया गया है। एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आरोपी सिपाही को सेवा से बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
दरअसल पुलभट्टा थाना क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में दिल्ली से लौटे नव दंपती को क्वारंटाइन किया गया था। सोमवार सुबह नशे की हालत में जगदीश नाथ, नव दंपती के कमरे में पहुंचा और महिला को यह कहकर नीचे ले आया कि महिलाओं के लिए रहने की व्यवस्था नीचे वाले कमरों में की गई है। आरोप था कि इसके बाद सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए पिटाई की। पीड़िता ने वहां से भागकर अपने रूम में पहुंचकर पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित नव दंपती ने मामले की जानकारी पुलिस महकमे और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स सहित जिले के पुलिस अधिकारी भी क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है।
टिहरी जिले में आने वाले प्रवासी को अब ऋषिकेश मुनिकीरेती में रहना होगा क्वॉरेंटाइन ;- डीएम मंगेश घिल्डियाल
Tue May 26 , 2020
एक्शन में टिहरी डीएम मंगेश, मुनिकीरेती में प्रवासियों को क्वारंटाइन करने की तैयारी टिहरी जिले में डीएम मंगेश घिल्डियाल के आते ही जनपद को वैश्विक महामारी को रोना से बचाने में लग गए वही जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। डीएम ने मुनिकीरेती पहुंचकर सभी […]
You May Like
-
गलत तरीके से हुई सभी भर्तियां रद्द होंगीः सीएम
Pahado Ki Goonj September 15, 2022
-
उत्तराखंड के 60 विधायकों की संपत्ति 5 साल में हुई दोगुनी
Pahado Ki Goonj February 10, 2017
-
पाटीदार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर मचा हंगामा
Pahado Ki Goonj September 13, 2017

