एग्जिट पोल : उत्तराखंड में भाजपा को भारी बहुमत के आसार

Pahado Ki Goonj

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 46 से 53 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस को 12 से 21 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को छह सीटों पर जीत मिल सकती हैं।

लेकिन, इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर मान रहा है। इस सर्वे में भाजपा और कांग्रेस को बराबर-बराबर 29 से 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

न्यूज24-टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से दो सीटें जाती दिखाई गई हैं।

Next Post

ICC वनडे रैंकिंग: कोहली तीसरे स्थान पर कायम

कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं और भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ नंबर पर हैं। रोहित शर्मा (12वें) और महेंद्र सिंह धोनी (13वें) भी कोहली की तरह ही अपने पिछले स्थान पर बने हुए हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हालांकि एक […]

You May Like