भारी बारिश के बाद रामगढ़ में लैंडस्लाइड, घरों में घुसा मलबा

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। कुमाऊं मंडल के जनपदों में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नैनीताल जनपद में भारी बारिश के कारण रामगढ़ ब्लॉक के हली गांव में भूस्खलन की खबर है। एक मकान क्षतिग्रस्त होने से तीन लोग बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन होने से गांव की सड़क पूरी बंद हो गई है। साथ ही भूस्खलन का मलबा गांव में और खेतों में घुस गया है, जिससे खेतों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
रामगढ़ में हुए भूस्खलन से एक बार फिर से पिछले साल की याद ताजा हो गई हैं। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते गांव का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। भूस्खलन के बाद सड़क का मलबा घरों में घुस गया है। क्षेत्रीय निवासी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना से पहले विभाग के अधिकारियों को इस घटना के होने का अंदेशा जताया था। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों की मानें तो गांव के संपर्क मार्ग में पांच से अधिक जगहों पर भारी मलबा आया है। बारिश के बाद बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम डोबा निवासी हरक सिंह पुत्र धन सिंह का दो कमरों का मकान भारी बारिश के चलते भरभराकर ढह गया। जिस वक्त यह मकान ढहा उस समय घर के सभी लोग घर से बाहर थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी विजय नेगी मौके पर पहुंचे। घर के सदस्यों को अन्यत्र घरों में शिफ्ट करवाने की कवायद चल रही है। वहीं, पट्टी पटवारी विजय नेगी ने बताया कि अभी भवन के टूटने का सर्वे किया जा रहा है।

Next Post

भारत-नेपाल को जोड़ने वाले मोटर पुल का शिलान्यास

पिथौरागढ़। भारत नेपाल को जोड़ने वाला पिथौरागढ़ के पहले मोटर पुल का सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिलान्यास किया। भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर स्वीकृत 110 मीटर पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण से जहां भारत और नेपाल के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे तो […]

You May Like