उपचुनाव में BJP ने 10 में से 5, कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं

Pahado Ki Goonj

10 विधानसभा सीटों के लिए आठ राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्थान में जीत हासिल कर ली है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं, जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी को जोर का झटका देते हुए दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर अकाली-भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत हासिल कर ली।

वहीं मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के उम्मीदवार शिवनारायण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान ने 8,290 मतों से भोरंज (एससी) सीट जीती। उन्होंने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,290 मतों से हराया।

असम में भाजपा उम्मीदवार रानोज पेगु ने धेमाजी विधानसभा उपचुनाव जीता, उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार बाबुल सोनोवाल को 9,285 मतों के अंतर से हराया। राजस्थान में धौलपुर सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। भाजपा की शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा को भारी मतों से पराजित कर बसपा के कब्जे से यह सीट छीनी है।

Next Post

चुनाव आयोग की, एक्सपर्ट्स को चुनौती, EVM हैक करके दिखाइए

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों को ‘खुली चुनौती’ देते हुए कहा है कि आइए, ईवीएम हैक कीजिए और दिखाइए कि इन मशीनों से छेड़छाड़ की जा सकती है। हालांकि आयोग ने अब तक सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन उसने कहा है कि यह चुनौती मई […]

You May Like