‘राम’ लहर से बड़ी मोदी लहर, जनता ने दिखाया ऐतिहासिक भरोसा

Pahado Ki Goonj

जनता ने उनके नोटबंदी जैसे ऐतिहासिक और कड़े फैसले पर अपनी स्वीकारोक्ति की मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचते हुए तीन चौथाई  सीटें हासिल करने में कामयाब रही है। मणिपुर में जहां भारतीय जनता पार्टी के महज चार विधायक हुआ करते थे, अब उसे 21 सीटें हासिल हुई हैं।

भाजपा को दो राज्यों-पंजाब और गोवा में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों राज्यों में पार्टी अपनी सरकार बचा पाने में नाकामयाब रही है। लेकिन उसके पीछे सत्ताविरोधी लहर (एंटीइन्कम्बेंसी) को कसूरवार ठहराया जा सकता है। हालांकि पंजाब में वह सत्तारूढ़ संगठन में प्रमुख दल के रूप में नहीं बल्कि सहयोगी की भूमिका में ही थी। पंजाब में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि गोवा में वह सबसे पड़ी पार्टी के रूप में तो उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के मैजिक आंकड़े से दूर है।

Next Post

UP-उत्तराखंड में भाजपा, पंजाब में कांग्रेस छायी

मतगणना लगभग समाप्त होने के समय गोवा एवं मणिपुर में भाजपा कांगेस के साथ करीबी टक्कर में चल रही थी। कांगेस के लिए पंजाब से राहत की खबर मिली जहां उसका सरकार बनाना अब तय हो चुका है। मोदी की अगुवाई में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सत्ता से 15 […]

You May Like