उत्तर भारत में गर्मी और लू का कहर

Pahado Ki Goonj

गर्मी और लू के थपेड़े, उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अपना कहर बरपा रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के रेगिस्तान में तेज लू चलने के कारण सामान्य जनजीवन बाधित रहा। न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद बाड़मेर में 45.8 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 45.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ओडिशा में बलांगिर 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, यहां गर्मी के कारण अभी तक दो लोगों की मौत की खबर है। तेलंगाना के अदिलाबाद जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैदराबाद में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को लेकर  तेज लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

Next Post

तीन तलाक की तुलना द्रौपदी चीरहरण से करके निशाने पर आए योगी

आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने कहा ‘‘ऐसे जाहिलाना बयान पर कोई प्रतिक्रिया देना मैं जरूरी नहीं समझता। तलाक के मसले की द्रौपदी के चीरहरण से तुलना तो कोई जाहिल ही कर सकता है।’’ आल इण्डिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास […]

You May Like