HTML tutorial
HTML tutorial

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 11 लोगों की मौत

Pahado Ki Goonj

जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के पूर्व में भीषण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।पूर्वी जावा प्रांत के पकीटन में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी इलाके में भारी बारिश से आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि हजारों घरों में बाढ़ का पानी भर गया और 4,000 लोग घर बार छोड़ने के लिए मजबूर हुए। प्रवक्ता ने बताया कि इंडोनेशिया के द्वीप जावा और बाली पर मौसम की मार जारी रहेगी। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ अक्सर ही आती है।

Next Post

मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित हुई।     

मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में निजी नर्सिंग संस्थानों को अनापत्ति दिये जाने से सम्बन्धित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित हुई।        मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निर्सिंग के नये पाठ्यक्रमों के संबंध में निजी संस्थानों की सुविधा को देखते हुए […]

You May Like