HTML tutorial
HTML tutorial

भारत ने चीन के खिलाफ कभी मेरा इस्तेमाल नहीं किया: दलाई लामा

Pahado Ki Goonj

पूर्वोत्तर के इस सुदूरवर्ती राज्य के हफ्ते भर के दौरे के दूसरे दिन संवाददाताओं से बात करते हुये दलाई लामा ने कहा, ”भारत ने कभी भी चीन के खिलाफ मेरा इस्तेमाल नहीं किया। मैं प्राचीन भारतीय विचारों का दूत हूं और मैं जहां भी जाता हूं वहां अहिंसा, शांति, सद्भाव और धर्मनिरपेक्ष नैतिकता का संदेश देता हूं।”

81 वर्षीय दलाई लामा की यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है जब चीन यह आरोप लगा रहा है कि भारत ने उसकी चिंताओं की उपेक्षा कर ”दुराग्रहपूर्वक” चीन-भारत सीमा के पूर्वी हिस्से के ”विवादित इलाकों” में उनका दौरा कराया जो उसके हितों और द्विपक्षीय रिश्तों को ”गंभीर नुकसान” पहुंचा रहा है। दलाई लामा ने चीन से कहा कि वह तिब्बत को अर्थपूर्ण ”स्व-शासन” और ”स्वायत्तता” दे। अपने अरूणाचल दौरे को लेकर चीनी विरोध से बेपरवाह दलाई लामा ने कहा, ”कई चीनी भारत से प्यार करते हैं लेकिन जैसा कि मैंने कहा कुछ संकीर्ण सोच वाले राजनेता हैं, वो मुझे दैत्य मानते हैं।”

Next Post

ओबामा प्रशासन की गलतियों का नतीजा है सीरिया हमला: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने अपने बयान में कहा, ‘‘महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष लोगों के खिलाफ सीरिया में मंगलवार को हुआ रासायनिक हमला निंदनीय है और सभ्य दुनिया इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती।’’ राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में कहा था कि वह रासायनिक हथियारों […]

You May Like