HTML tutorial
HTML tutorial

भारत के विकास के लिए स्वतंत्रता आंदोलन जैसे आंदोलन की जरूरत : प्रधानमंत्री

Pahado Ki Goonj

वीडियो लिंक के जरिए इंडिया टुडे कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ”स्वतंत्रता आंदोलन की तरह ही हमें विकास के लिए एक आंदोलन की जरूरत है, जिसमें सामूहिक आकांक्षाएं देश की वृद्धि को प्रेरित करें।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”हम सभी को एक नए भारत के अपने सपने से जुड़ जाना चाहिए, जिसका मंत्र होगा ‘सभी के लिए अवसर’ और भारत का आत्मसम्मान।”

मोदी ने कहा, ”कई दशकों तक हम गलत नीतियों के साथ गलत दिशा में आगे बढ़े। उस वक्त फैसले चुनाव देख कर लिए जाते थे या अधिकारियों की तय धारणा पर आधारित होते थे, लेकिन अब यह बदल गया है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश के सामने मौजूद मुद्दों पर संकीर्ण मानसिकता से नहीं बल्कि व्यापक मानसिकता से गौर कर रही है।

Next Post

मारुति हिंसा : 13 को उम्रकैद, 4 को 5 वर्ष कारावास

हरियाणा की एक अदालत ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के 13 पूर्व कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने चार अन्य आरोपियों को पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने कहा कि मामले में आरोपी अन्य 14 व्यक्तियों ने अब तक जितना समय जेल में बिताया […]

You May Like