देहरादून। रुद्रपुर में बारात में हुए विवाद की रंजिश में एक दर्जन युवकों ने दूल्हे की गाड़ी पर पथराव कर दिया। दूल्हे की गाड़ी में सवार उसके दो रिश्तेदारों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इसमें दोनों को काफी चोट आई हैं। दूल्हे की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की जनकारी ली।
रविवार को वार्ड 7 निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बरात शनिवार की रात रामपुर गई थी। बरात में अमरोहा निवासी उसके रिश्तेदार रोहित और मोहित भी गए थे।
दोनों का उसके मोहल्ले के रहने वाले बंटी से बरात में विवाद हो गया था। जब बरात रविवार को लौटी तो बंटी अपने एक दर्जन साथियों के साथ आ गया। उसने का पर पथराव कर दिया। इसके बाद रोहित और मोहित को गाड़ी से खींच कर मारपीट भी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने बापू के विचारों पर प्रकाश डाला
Sun Nov 24 , 2019
देहरादून। सर्वोदय मंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में पहुंचे महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने बापू के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीवाद केवल भारत ही नही बल्कि विश्व की विचारधारा बन चुकी है। आज भारत समेत समूचे विश्व के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। […]

You May Like
-
बसन्तोत्सव के नवल किशोर जी पास बनारहे हैं
Pahado Ki Goonj February 23, 2018

