HTML tutorial
HTML tutorial

ट्रंप ने नाटो के प्रति प्रतिबद्धता जताई

Pahado Ki Goonj

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ट्रंप और रजॉय के बीच मंगलवार को करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने कई साझा हितों से संबंधित मजबूत द्विपक्षीय सहयोग की फिर से पुष्टि की.

बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान ट्रंप ने सभी नाटो सहयोगियों द्वारा रक्षा का खर्च साझा किए जाने के महत्व पर बल दिया.

रजॉय के कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने ट्रंप को बताया कि स्पेन लैटिन अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व में अमेरिका के लिए सबसे बेहतर ढंग से मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है.

ट्रंप ने जब ब्रेक्सिट के मद्देनजर यूरोपीय संघ के भविष्य के बारे में बात की, तो इस पर रजॉय ने कहा कि उन्हें आने वाले महीनों में मजबूत यूरोपीय संघ के एकीकरण का भरोसा है. प्रधानमंत्री ने साथ ही ट्रंप को भरोसा दिलाया कि स्पेन इस दिशा में काम करेगा.

Next Post

चीन के युन्नान में 4.9 तीव्रता वाला भूकंप, पांच घायल

चीन में दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत की लुडियान काउंटी में 4.9 तीव्रता वाला भूकंप आने से पांच लोग घायल हो गए और कुछ पुराने मकान नष्ट हो गए. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने गुरूवार को यह जानकारी दी. सीईएनसी के अनुसार भूकंप लुडियान में कल रात सात बजकर 11 मिनट […]

You May Like