HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना का कोई नया मामला नहीं

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। रविवार को कुल 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है, जिनमें किसी मे भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। राज्य में अभी तक केवल तीन ही पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
कांग्रेस ने संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार के बचाव उपायों का समर्थन किया, साथ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को समर्थन दिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय बंद रहा। हालांकि कांग्रेस ने रविवार शाम घर से ही ताली या घंटी बजाने की प्रधानमंत्री की अपील पर असहमति जता दी।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार के बंदोबस्त नाकाफी हैं।गरीब लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित नहीं किए गए। मलिन बस्तियों को सैनिटाइज करने के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। श्रमिकों व गरीब लोगों की आजीविका का प्रबंध किया जाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि कोरोना से निपटने को सरकार की तैयारी गरीबों को ध्यान में रखकर नहीं की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कोरोना का खतरा बड़ा है। ठोस और साझा रणनीति के साथ कदम बढ़ाने पर सरकार का जोर होना चाहिए।

Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने की आयुर्वेदिक डाॅक्टरों की सेवाएं लेनी शुरू

देहरादून। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों की सेवाएं लेनी शुरू कर दी है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून डॉ. जेपी सेमवाल ने बीस आयुर्वेदिक डॉक्टरों एवं बीस फार्मासिस्टों को सीएमओ देहरादून के अधीन करने के आदेश जारी किए हैं। डॉ. राजेश जोशी को […]

You May Like