देहरादून। खरीदारी व नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जाने वाला धनतेरस इस बार खास होने वाला है। कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी पर 25 अक्टूबर को धनतेरस कई शुभ व विशिष्ट योगों के बीच मनाया जाएगा।
वैसे भी धनतेरस अबूझ मुहूर्त दिवस होता है। इसी दिन स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरि की जयंती भी रहेगी। भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस बार शुक्रवार को प्रदोष भी रहेगा, जिससे शुक्र प्रदोष व धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा ब्रह्मयोग व सिद्धियोग रहेगा। पंडितों के अनुसार 100 साल बाद ऐसे महासंयोग की स्थिति बन रही है। इससे पहले एक नवंबर 1918 को ऐसा महासंयोग बना था। भगवान कुबेर को शिवजी ने धनतेरस के दिन ही धनाध्यक्ष की उपाधि प्रदान की थी। इस दिन जो भी शुभ कार्य या खरीदारी की जाए, वह समृद्धिकारक होती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी बताते हैं कि धनतेरस पर शाम को लक्ष्मी व कुबेर की पूजा, यम दीपदान किया जाता है। यह अबूझ मुहूर्त वाला दिन होता है। पूरे दिन खरीदी की जा सकती है। शाम को प्रदोष काल में की गई खरीदारी अति शुभ रहेगी।
ज्योतिषाचार्य डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी के अनुसार धनतेरस के दिन चांदी और पीतल के बर्तन, चांदी के सिक्के, चांदी की गणेश व लक्ष्मी की प्रतिमाओं की खरीदारी करने की प्राचीन परंपरा है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन आदि का चलन भी रहा है।
उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन बैठक में संयोजक संजीव पन्त मनोनीत किये गए
Mon Oct 21 , 2019
देहरादून ,रविवार 20 अक्टूबर 2019 को ‘उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन’ की प्रथम बैठक देहरादून के भानियावाला स्थित जायका रेस्टुरेंट मे सम्पन हुईं।बैठक में कार्यकारिणी विस्तार हेतु प्रस्ताव रखा गया।जिसमें प्रांतीय संयोजक एवं संरक्षक के पद सृजन करने हेतु प्रस्ताव रखा गया। अनिल शाह द्वारा संजीव पंत को प्रांतीय संयोजक बनाए […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

