विकासनगर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाली अधिकार रैली

Pahado Ki Goonj

विकासनगर : केंद्र व  प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया।

नगर पालिका कार्यालय से आरंभ हुई अधिकार रैली को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल कांग्रेसी प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

मुख्य बाजार से होती हुई रैली तहसील कार्यालय पहुंचकर जनसभा में बदल गई। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि दोनों सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं किसान मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। बाद में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

Next Post

विदेशी महिला ने डॉक्‍टर को बनाया शिकार, ठगे 91 हजार रुपये

देहरादून : विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने दून के एक चिकित्सक से 91 हजार रुपये ठग लिए। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने विदेशी महिला समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। डॉ.जेके मिश्र का हरिद्वार रोड पर क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि […]

You May Like