HTML tutorial
HTML tutorial

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट 2018 कार्यक्रम में आयोजित कंट्री पार्टनर सेशन में चेक गणराज्य ने आॅटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, आर्गेनिक खाद, पोर्टेबल पेट्रोलियम एवं सूचना प्राद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई

Pahado Ki Goonj
डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट 2018 कार्यक्रम में आयोजित कंट्री पार्टनर सेशन में चेक गणराज्य ने आॅटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, आर्गेनिक खाद, पोर्टेबल पेट्रोलियम एवं सूचना प्राद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई। मुख्य वक्ता चेक गणराज्य  मीलान हूवार्का ने स्प्रीचुअल इकोजोन के रूप में उत्तराखण्ड पर्यटन में निवेश की संभावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चेक गणराज्य उत्तराखण्ड में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का इच्छुक है। एलाइंज ग्रुप के काॅमर्शियल डायरेक्टर (पेट्रोकार्ड चैक)  आई.जे.प्रुथी ने पोर्टेबल पेट्रोल पंप की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन राज्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दूर दराज के क्षेत्र में पोर्टेबल पेट्रोल पंप अत्यंत सहायक होगा। चेक गणराज्य इसमें निवेश करेगा। एलाइंज ग्रुप के सुश्री अर्चना कम्बोलिया ने आर्गेनिक खाद में निवेश की इच्छा व्यक्त की। एलाइंज ग्रुप के  सरप्रीत सिंह ने बैंकिंग सेक्टर में निवेश की इच्छा व्यक्त की।
इस अवसर पर चेक गणराज्य दूतावास के  मीलान टोस एवं सचिव डाॅ.भूपेन्द्र कौर औलख आदि उपस्थित थे।
Next Post

इन्वेस्टर्स समिट-2018 के जापान पाटर्नर कन्ट्री सेशन में जापान एम्बेसडर  केन्जी हिरामात्सू ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, योगा, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं

इन्वेस्टर्स समिट-2018 के जापान पाटर्नर कन्ट्री सेशन में जापान एम्बेसडर  केन्जी हिरामात्सू ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, योगा, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षक हैं तथा योगाभ्यास के लिए जापानी पर्यटक ऋषिकेष एवं […]

You May Like