HTML tutorial
HTML tutorial

सड़क हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत,बाल-बाल बचा भाई

Pahado Ki Goonj

अल्मोड़ा। शहर फाटक बाजार इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में मृतका का भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 2021 जो हल्द्वानी से पाटी की ओर जा रहा था, तभी सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास सड़क में आमने सामने वाहन आ गए। लोडेड ट्रक काफी रफ्तार में था। इस दौरान सड़क किनारे चल रही सोनी 7 वर्ष पुत्री राजन बजेठा निवासी क्वेटा मचानखान शहरफाटक ट्रक की चपेट में आ गई। सोनी ने साथ में चल रहे अपने छोटे भाई को पीछे की ओर धक्का मार दिया, जिससे वह ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। जबकि सोनी खुद ट्रक के टायर एवं सड़क किनारे लगे पैराफिट में फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी। रोज की तरह सोमवार को भी अपने छोटे भाई को साथ लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. नाराज लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़ की और भीड़ ने ट्रक चालक को भी घेर लिया।
इसी दौरान लमगड़ा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने ट्रक चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लमगड़ा थाना में धारा 279 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दून में 75वां भव्य दशहरा महोत्सव भव्य तरीके से मनाने की तैयारी

देहरादून। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा के मौके पर देहरादून में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से भव्य दशहरा महोत्सव मनाए जाएगा। यह बन्नू बिरादरी […]

You May Like