देहरादून। शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए पिकअप से लापता परिचालक का शव शनिवार सुबह करीब 11 बजे नदी से बरामद कर लिया गया है। खोजबीन में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ के अलावा कुनसाला, बीफ, खरशाली के ग्रामीण भी शामिल हुए। शव घटना स्थल के करीब 600 मीटर दूर यमुना नदी के एक छोर पर गहरे पानी से बरामद किया गया।
बता दें कि शुक्रवार को हुए हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में 23 वर्षीय चालक अर्जुन लाल पुत्र प्रेम लाल निवासी स्यानाचट्टी और 26 वर्षीय भरत सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी कुठार गांव की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार को 22 वर्षीय सुरेंद्र सिंह निवासी स्यानाचट्टी का शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बडकोट क्षेत्र में यमुनोत्रीहाईवे पर फूलचटटी के पास कल दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक मे से लापता परिचालक की खोजबीन शुरु की गयी।खोजबीन मे पुलिस ,फायर ब्रिगेड आदिके अलावा कुनसाला,बीफ,खरशाली के ग्रामीण शामिल हो थे। खोजबीन के दौरान लापता परिचालक का शव यमुना नदी में एक छोर गहरे पानी से 11 बजे करीबन बरामद किया गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद व्यक्ति की मौत
Sat May 23 , 2020
देहरादून। अगस्त्यमुनि में दो दिन पूर्व ही अपना 14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का सैंपल लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। मृतक अपनी पत्नी के साथ सात मई को देहरादून से अपने घर धान्यू […]

You May Like
-
जीवन उपयोगी पुस्तक “रेशम उद्योग क्यों और कैसे”
Pahado Ki Goonj September 24, 2022
-
अदम्य साहस देखें उत्तराखंड के
Pahado Ki Goonj October 8, 2017

