HTML tutorial
HTML tutorial

भारतीय दौरे के लिये अच्छी तैयारी कर रही है टीम : रेनशॉ

Pahado Ki Goonj

आस्ट्रेलियाई टीम पुणे में 23 फरवरी से शुरू होने वाले चार टेस्ट मैचों के दौरे के लिये दुबई में अभ्यास कर रही है. वह 13 फरवरी को मुंबई के लिये रवाना होगी.

पहले चार टेस्ट मैचों में 63 के औसत से रन बनाने वाले बीस वर्षीय रेनशॉ ने कहा, ‘दुबई में आईसीसी अकादमी में पिचें शानदार हैं. यहां टर्निंग विकेट हैं और तेज गेंदबाजों के लिये धीमे विकेट भी.

भारत दौरे से पहले यह हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ तैयारी है. हमने भारत पहुंचे बिना दुबई में दो अच्छे सप्ताह बिताये हैं. रेनशॉ का यह पहला भारत दौरा होगा और बायें हाथ का यह बल्लेबाज इस चुनौती के लिये तैयार है.

वह दिग्गज मैथ्यू हेडन से भी सलाह ले रहे हैं जिन्होंने भारत में ढेरों रन बनाये हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने दो बार उनसे (हेडन) फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि वहां की परिस्थितियों को आत्मसात करो और अधिक से अधिक अनुभव हासिल करो.

Next Post

बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेंगे : कोहली

बांग्लादेश साल 2000 में टेस्ट दर्जा पाने के बाद पहली बार भारत में टेस्ट मैच खेलेगी. कोहली ने अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में शामिल करने का संकेत देते हुए कहा कि करुण नायर का तिहरा शतक रहाणे के बीते दो वर्षो की मेहनत पर पानी नहीं फेर सकता. चेन्नई […]

You May Like