HTML tutorial
HTML tutorial

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

Pahado Ki Goonj

देहरादून। शुक्रवार तड़के हुई बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा नुकसान क्लेमेंटटाऊन क्षेत्र में हुआ है। वहां लोगों के घर में पानी इस कदर घुसा कि सारा सामान तक खराब हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशारोड़ी क्षेत्र में बादल फटने की भी सूचना है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि साल 2013 के बाद इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह के हालात पैदा हुए हैं।मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही भूस्खलन और आकस्मिक बाढ़ का अंदेशा जताते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं।मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश के नैनीताल, पौड़ी, चमोली व पिथौरागढ़ के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, शनिवार 28 सितंबर को रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल के क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार भारी से बहुत भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में एकाएक बाढ़ आ सकती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही प्रशासन को एहतियाती सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

चीन की तर्ज पर नैनीताल के सौंदर्यीकरण पर विचार

नैनीताल। चीन के चांग चिया चिये शहर के पर्यटन बोर्ड के छह सदस्यीय शिष्टमंडल की गुरुवार को नैनीताल के पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी तथा पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारियों के साथ पर्यटन विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने […]

You May Like