देहरादून, उत्तराखंड के युवा निशानेबाज जतिन राठौर चेक गणराज्य के पिल्जेन शहर में निशानेबाजी का जौहर दिखाएंगे। जतिन का चयन जूनियर भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ है।
पिल्जेन चेक गणराज्य में 24 से 28 मई तक 27वीं मीटिंग ऑफ द शूटिंग होप्स चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इसके लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भारतीय टीम की घोषणा की है। टीम में उत्तराखंड के जतिन राठौर को भी शामिल किया गया है।
प्रतियोगिता में जतिन 50 मी. फ्री पिस्टल जूनियर मैन इवेंट में पदक जीतने का प्रयास करेंगे। जसपाल राणा शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का ककहरा सीखने वाले जतिन ने जुलाई 2016 में फ्री पिस्टल में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने अगस्त 2016 में हुई राज्य स्तरीय निशानेबाजी में 50 मी. फ्री स्टाइल में पहला स्वर्ण पदक जीता।
दिसंबर में पुणे में हुई 60वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जतिन ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। मौजूदा समय में 50 मी. फ्री पिस्टल जूनियर वर्ग में जतिन की अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी वरीयता है। जतिन के पिता डॉ. एसएस राठौर ने बताया कि वर्तमान में जतिन मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। जतिन 13 से 23 मई तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय शिविर में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें: यूनिसन वर्ल्ड और हिम ज्योति स्कूल फुटबाल के फाइनल में
यह भी पढ़ें: अंजना की हैट्रिक से दून फुटबाल एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची
यह भी पढ़ें: वाइपीएस मोहाली, पटियाला व वेल्हम ब्वॉयज हॉकी के सेमीफाइनल
25 मई तक आएगा सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम
Tue May 9 , 2017
देहरादून, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने को है। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम 25 मई तक जारी करने की उम्मीद है। इसके एक-दो दिन बाद ही 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई की ओर से […]
You May Like
-
“समय” की समझ बिना विकास व आदर्श समाज असंभव
Pahado Ki Goonj December 15, 2022


