HTML tutorial
HTML tutorial

दो दिवसीय दौरे पर मसूरी आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

Pahado Ki Goonj

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार अब ज्यादा सतर्कता बरतेगी। प्रधानमंत्री मोदी 26 व 27 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मोदी के कार्यक्रम को लेकर अधिक गोपनीयता बरती जाएगी।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा कारणों को लेकर उनका कार्यालय भी गंभीर बताया जा रहा है। मोदी को आतंकी धमकी के मद्देनजर उनके दौरे और कार्यक्रमों को सार्वजनिक किए जाने और सोशल मीडिया पर जारी हो रहे विस्तृत ब्योरे पर आपत्ति की जा रही है। इसे देखते हुए अब एहतियात बरती जाएगी।

प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम मसूरी में ही करेंगे। सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने प्रधानमंत्री के दो दिनी दौरे को लेकर पुलिस महानिदेशक समेत तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। लेकिन बैठक के बारे में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया।

Next Post

उत्पल कुमार सिंह होंगे मुख्य सचिव

रामा स्वामी से बरिष्ट अधिकारी उत्पल कुमार सिंह होंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव ।वह15वें मुख्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। वह सूबे के बरिष्ट अधिकारी होंगे सिंह केंद्रीय कृषि विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्य करते हुये उन्हें  केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय में कैबिनेट न्युक्ति समिती ने उन्हें […]

You May Like