देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान के फॉरेस्ट प्रोटेक्शन पैथोलॉजी डिवीजन के दो तकनीकी कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एफआरआई में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद फॉरेस्ट प्रोटेक्शन पैथोलॉजी डिवीजन को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही एहतियातन संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अनुसंधान संस्थान परिसर को सैनिटाइज करने के साथ ही कोरोना की रोकथाम के सारे प्रयास किए जा रहे हैं। बाहरी लोगों के लिए वन अनुसंधान संस्थान में मॉर्निंग वॉक पर प्रतिबंध जारी रखा गया है। बता दें कि इससे पहले बीते मार्च को इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकादमी के तीन प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एहतियातन परिसर में मॉर्निंग वॉक पर प्रतिबंध लगाया गया था। बाहरी लोगों को भी संस्थान में प्रवेश की इजाजत नहीं थी। संस्थान के अधिकारी के मुताबिक स्थितियां सामान्य होने तक परिसर में टहलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
पूर्व पौड़ी विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल का हार्ट अटैक से निधन
Wed Sep 30 , 2020
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल का 83 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। सुंदरलाल मंद्रवाल ने निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने आज कांग्रेस के एक सक्रिय सिपाही को खो दिया है। […]

You May Like
-
नमामि गंगे के तहत शपथ दिलाई गई शपथ
Pahado Ki Goonj September 9, 2018

