HTML tutorial
HTML tutorial

देर रात कैंची धाम में बाबा की हत्या

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुक्रवार की सुबह दो बड़ी घटनाओं से सनसनी फैल गई। कैंची धाम क्षेत्र में एक बाबा की हत्या का मामला सामने आया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। मृतक बाबा केशर नाथ की उम्र करीब 100 वर्ष बताई जा रही है। बाबा के सिर में चोट के निशान मिले हैं।
बाबा साल 2004 से कैंची के जंगल में रह रहे थे। इसके साथ ही वहां बाबा का एक साथी तीरथ सिंह घायल अवस्था में मिला। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके पर करीब एक लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है बाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Next Post

युवती की जली लाश मिलने से हड़कंप

हल्द्वानी। आज सुबह हल्द्वानी के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में बैल पोखरा सड़क किनारे एक युवती की जली हुई लाश मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती के शव की हालत देख लोग दहशत में हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने […]

You May Like