मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने श्री कोश्यारी के आवास जाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं। बतौर मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक उत्तराखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे संवेदनशील, सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कोश्यारी जी के दीर्घ राजनीतिक व सामाजिक जीवन के अनुभव का लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा।
कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed Sep 4 , 2019
हरिद्वार,शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौषिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर प्रदर्षन करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। कांग्रेस शहर महासचिव दीपक टण्डन के नेतृत्व में सड़कों को गड्ढा […]

You May Like
-
तीस साल पहले इस मधुर धुन से नींद खुलती रही
Pahado Ki Goonj December 15, 2022

